{"_id":"69eb879966f4c96d5901d07b","slug":"the-neet-examination-will-be-held-at-17-centers-across-the-district-the-chief-minister-conducted-a-review-rohtak-news-c-17-roh1020-845125-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 25 Apr 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में तीन मई को होनी वाली नीट परीक्षा के लिए 17 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें 5307 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक 100 परीक्षार्थियों के लिए एक सुरक्षा जांच बॉक्स लगाया जाएगा। निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा के लिए 48 परीक्षार्थियों की बाॅयोमेट्रिक के लिए एक उपकरण लगाया जाएगा।
इस कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त व पुलिस अधीक्षकों के साथ परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। अभिभावकों के परीक्षा केंद्र के नजदीक ठहरने व पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।
यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए ताकि किसी भी परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में समय नष्ट न हो। पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। कोई भी अधिकारी ड्यूटी में कोताही न बरतें। वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद उपायुक्त सचिन गुप्ता ने नीट परीक्षा की तैयारियों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की व उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से 3 मई को दोपहर बाद 2 बजे से सायं 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में करवाया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे तक पहुंचना होगा। इसके बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
100 परीक्षार्थियों के लिए लगेगा एक सुरक्षा जांच बॉक्स
राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी के निदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि एनटीए की ओर से नीट परीक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक 100 परीक्षार्थियों के लिए एक सुरक्षा जांच बॉक्स लगाया जाएगा व 48 परीक्षार्थियों की बाॅयोमेट्रिक के लिए एक उपकरण लगाया जाएगा। 30 अप्रैल तक संबंधित परीक्षा केंद्रों तक सीसीटीवी कैमरे, जैमर, बायोमेट्रिक व सुरक्षा जांच के उपकरण पहुंचा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि वे जैमर को परीक्षा के दिन दोपहर बाद 1:45 मिनट पर शुरू करें ताकि बाॅयोमेट्रिक वेरिफिकेशन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Trending Videos