सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The old pumping sets and electrical equipment at the disposal site will be replaced.

Rohtak News: सिंहपुरा डिस्पोजल के पंपिंग सेट बदले जाएंगे, 3 करोड़ होंगे खर्च

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The old pumping sets and electrical equipment at the disposal site will be replaced.
19-रोहतक के सिंहपुरा में बना डिस्पोजल। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिंहपुरा में बने डिस्पोजल को करीब 3 करोड़ रुपये खर्च कर सुधारा जाएगा। शहर की 10 कॉलोनियों को राहत मिलने की उम्मीद है। डिस्पोजल के पुराने पंपिंग सेट व इलेक्ट्रिक उपकरणों को बदला जाएगा जिसके लिए सोमवार को टेंडर ओपन किया गया।
Trending Videos

नेहरू कॉलोनी, बरसी नगर, रूप नगर, संजय कॉलोनी, शिव कॉलोनी, सूर्यानगर, खोखराकोट व इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉलोनी के आस-पास का दूषित पानी सिंहपुरा डिस्पोजल में जाता है। यहां जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए डिस्पोजल के सुधार का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, बारिश के समय नेहरू कॉलोनी और संजय कॉलोनी जलभराव से अधिक प्रभावित रहती हैं। इनका बरसाती व गंदा पानी सिंहपुरा डिस्पोजल में पहुंचता है। इसके बाद पानी सिंहपुरा के 10 एमएलडी व 14 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में जाता है। फिलहाल पानी की निकासी में काफी दिक्कत हो रही है।
डिस्पोजल को 425 दिन में किया जाएगा दुरुस्त
विभाग के अधिकारी ने बताया कि 425 दिन में सिंहपुरा डिस्पोजल के उपकरणों को बदलकर दुरुस्त किया जाएगा। डिस्पोजल के 6 पुराने पंप सेट हटाकर 120 एचपी में बदलने, बिजली तार व डीजी सेट बदलने का काम किया जाएगा। पैनल रूम का सिविल कार्य व इलेक्ट्रिक उपकरणों को पूरी तरह बदला जाएगा।
----
सिंहपुरा डिस्पोजल के उपकरणों को रिप्लेस व पैनल रूम का निर्माण कार्य किया जाएगा। मुख्यालय की टेंडर प्रक्रिया के अनुसार सोमवार को टेंडर ओपन किए गए हैं जिनमें 15 दिन के अंदर एजेंसी को टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा।
- संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed