{"_id":"69d9f45a170060d5f903a499","slug":"video-students-in-rohtak-preparing-for-jee-neet-and-competitive-exams-free-of-cost-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में जेईई-नीट व प्रतियोगी परीक्षा के लिए निःशुल्क तैयारी कर रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में जेईई-नीट व प्रतियोगी परीक्षा के लिए निःशुल्क तैयारी कर रहे विद्यार्थी
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:42 PM IST
जिला शिक्षा विभाग की ओर से एक सराहनीय पहल शुरू कर 12वीं की परीक्षा दे चुके 60 से अधिक विद्यार्थियों को नीट व जेईई जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क क्रैश कोर्स कराया जा रहा है।
यह कार्यक्रम जिलास्तर पर सुपर-40 योजना को और अधिक प्रभावी व कारगर बनाने चलाया जा रहा है। फिजिक्स प्रवक्ता प्रवक्ता कुलदीप सिंह पंघाल ने बताया कि यह विशेष उपायुक्त सचिन गुप्ता व जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक के मार्गदर्शन में हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षाएं 4 अप्रैल से शुरू हो गई हैं। इस क्रैश कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को नीट-2026 की तैयारी करवाई जा रही है जिसके तहत वे 2 मई को परीक्षा में शामिल होंगे।
इस निशुल्क कोचिंग का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उन विद्यार्थियों को मंच प्रदान करना है, जो महंगे कोचिंग सेंटरों का खर्च नहीं उठा सकते। विद्यालय की प्राचार्य सुनीता अहलावत ने बताया कि आगामी नीट परीक्षा को देखते हुए बच्चों की पढ़ा प्रभावित हो, इसके लिए प्रत्येक शनिवार और रविवार को भी कक्षा लगाई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि क्रैश कोर्स में बायोलॉजी प्रवक्ता विकास वशिष्ठ, प्रवक्ता सुरेश, केमिस्ट्री की प्रवक्ता सोनिया वर्मा, फिजिक्स के प्रवक्ता कुलदीप सिंह पंघाल व योगेश भारद्वाज बच्चों को कोचिंग दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।