सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Liquor Contractor Shot Dead with Seven Bullets in Rohtak

शराब ठेकेदार को गोलियों से भून डाला: 'पापा मुझे आलोक ने गोली मार दी', मौत से पहले पिता को फोन कर कही थी ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 11 Apr 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार

रोहतक में रंजिश के चलते शराब ठेकेदार की सात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। दम तोड़ने से पहले शराब ठेकेदार ने पिता को फोन कर कहा था कि गांव के आलोक ने मुझे गोली मार दी है। दो माह से गांव के ही आलोक से खींचतान चल रही थी। 

Liquor Contractor Shot Dead with Seven Bullets in Rohtak
रोहतक में शराब कारोबारी की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

रोहतक में सोनीपत रोड स्थित भालौठ गांव में वीरवार रात साढ़े 12 बजे रंजिश के चलते शराब ठेकेदार विकास उर्फ नारद (24) की उसके गांव के ही आलोक व उसके चार साथियों ने अंधाधुंध सात गोलियां मारकर हत्या कर दी। आईएमटी थाने में आलोक समेत पांच युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Trending Videos


भालौठ गांव निवासी रमेश (59) ने पुलिस को बताया कि वह घर पर वीरवार रात सोए हुए थे। बेटे विकास उर्फ नारद के दोस्त सूरज दहकोरिया का फोन आया। बोला-स्टेडियम के नजदीक कार में विकास को गोलियां मार दी हैं। उन्हें पीजीआई लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज ने विकास की फोन पर बात कराई, बेटा बोला-पापा मुझे गांव के ही आलोक ने गोली मार दी है। उसके साथ तीन-चार युवक और भी थे। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112 पर पुलिस को कॉल की।
 

इसके बाद वह पीजीआई पहुंचे जहां पता चला कि विकास को उसके साथी खेड़ी साध के नजदीक निजी अस्पताल ले गए हैं। बेटा अस्पताल में शुक्रवार दोपहर दो बजे तक वेंटिलेटर पर रहा। इसके बाद विकास ने दम तोड़ दिया।

नजदीक से मारीं गोलियां, नौ गोलियां बरसाईं, नौ खोल बरामद
बताया जा रहा है कि तीन-चार दिन से विकास व आलोक के बीच फोन पर कहासुनी चल रही थी। रात को करीब सवा 12 बजे दोनों की बात हुई थी। इसके बाद विकास साथियों के साथ स्टेडियम के नजदीक कार लेकर खड़ा था। वहां पर आलोक भी साथियों के साथ आ गया। विकास कार में बैठा हुआ था।

आलोक बातचीत करने लगा। इसी बीच आलोक व उसके साथियों ने विकास पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इसमें से सात गोलियां उन्हें लगीं। मौके पर पुलिस को नौ खोल बरामद हुए हैं। पुलिस ने हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

एक साल पहले ठेके पर की थी विकास ने फायरिंग, बोला था-प्रशासन से बड़ा कोई बदमाश नहीं
भालौठ गांव में मई 2025 में शराब ठेके के बाहर रात को फायरिंग हुई थी। आरोप था कि विकास उर्फ नारद ने साथियों के साथ बंद पड़े ठेके पर फायरिंग कर सोशल मीडिया पर वीडियो डाला था। रुड़की गांव के शराब ठेकेदार रोहित ने एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि उन्होंने भालौठ में ठेका लिया था जिसकी वैधता 11 जून 2025 तक रही थी।

विकास साथियों संग ठेके पर आया और फायरिंग कर चला गया था। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कहा था कि प्रशासन से बड़ा कोई बदमाश नहीं होता। विकास पर शराब ठेके पर फायरिंग व जानलेवा हमले के दो मामले दर्ज हैं। बाद में पुलिस ने विकास को हरिद्वार से गिरफ्तार किया था। वह 17 फरवरी को जमानत पर आया था।

पिता ने बोलने से किया इन्कार, इकलौता बेटा था विकास
विकास माता-पिता का इकलौता बेटा था जो अविवाहित था। बहन की शादी हो चुकी है। अब परिवार में पिता रमेश के अलावा मां व दादी हैं। विकास ने शराब ठेका ले रखा था। खुद भी ठेके पर काम करता था।

कार में अंदर मिली बीयर की खाली कैन व सिगरेट की डिब्बी
एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया जांच अधिकारी एसआई अंकित मलिक के साथ मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल से पुलिस ने कारतूस के नौ खोल बरामद किए। थोड़ी दूरी पर खड़ी कार की ड्राइविंग सीट पर काफी खून बहा हुआ था। अंदर ही बीयर की खाली केन, रायता डालने के लिए खाली प्लास्टिक का डिब्बा, दो चम्मच, चने का एक पैकेट, एक गिलास डिस्पोजल, माचिस व सिगरेट की एक-एक डिब्बी पड़ी मिलीं।

भालौठ गांव में हुई विकास उर्फ नारद की हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की हैं। गांव के ही युवक आलोक पर हत्या का आरोप है जिसकी तलाश के लिए दबिश दे रहे हैं। आरोपी विकास का भी आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है।- राकेश मलिक, डीएसपी सांपला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed