{"_id":"69cc3866c10bef12eb0c462c","slug":"there-will-be-no-government-procurement-of-mustard-wheat-procurement-will-start-from-today-rohtak-news-c-17-roh1020-832606-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सरसों की सरकारी खरीद नहीं, गेहूं की आज से होनी है खरीद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सरसों की सरकारी खरीद नहीं, गेहूं की आज से होनी है खरीद शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। सरसों की सरकारी खरीद को शुरू हुए चार दिन बीत गए लेकिन अभी तक खरीद शुरू नहीं हुई है। अब तक मंडी में सैकड़ों क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। निजी व्यापारी खरीद रहे हैं। बुधवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो रही है। इस बार भी वेयरहाउस और हैफेड दोनों एजेंसियां खरीद करेंगी। दोनों एजेंसियां तीन-तीन दिन खरीद करेंगी। हालांकि, अब इलाके में गेहूं की कटाई शुरू नहीं हुई है। माना जा रहा एक सप्ताह बाद ही मंडी में फसल पहुंचेगी। संवाद
चार बायोमेट्रिक मशीनें लगाईं
इस बार सरकार ने फसल खरीद को लेकर नए नियम लागू किए हैं। मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाना होगा। इसके लिए चार मशीनें लगाई गई हैं। जो दो मशीन ऑफिस के पास व दो मशीनें आढ़तियों के पास रखी गई हैं। बार-बार मौसम बदल रहा है। हल्की बूंदाबांदी चल रही है। मार्केट कमेटी सचिव सविता ने कहा है कि फसलों को नमी से बचाएं।
Trending Videos