{"_id":"69a5e6553c222de8790db6ca","slug":"trader-dispute-complaint-lodged-at-arya-nagar-police-station-station-in-charge-says-investigation-underway-rohtak-news-c-17-roh1019-818504-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी विवाद : आर्य नगर थाने में शिकायत दर्ज, थाना प्रभारी बोले-जांच कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी विवाद : आर्य नगर थाने में शिकायत दर्ज, थाना प्रभारी बोले-जांच कर रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पालिका बाजार के व्यापारियों का विवाद सोमवार को आर्य नगर थाने में पहुंच गया। व्यापारी नेता सतीश प्रजापति ने लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
हरियाणा उद्योग व्यापार हित मंडल के जिला अध्यक्ष सतीश प्रजापति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि नगर निगम के अधिकारी व्यापारियों को झूठे नोटिस देते हैं। जब आवाज उठाई जाती है तो आवाज को दबाने का प्रयास किया गया।
सोशल मीडिया पर उसके परिवार को टारगेट बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में कार्रवाई की जाए। आर्य नगर थाने के प्रभारी बिजेंद्र का कहना है कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। एसआई विक्रम मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दुकानों को लेकर भड़का विवाद, निझावन ने दिया है लीगल नोटिस
पालिका बाजार की किराये पर ली गई दुकानें प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत 20 साल पुराने किरायेदारों के नाम करवा दी हैं। सोशल मीडिया पर बयान जारी कर सतीश प्रजापति ने आरोप लगाया था कि दुकानों की रजिस्ट्री कराने में गड़बड़ी हुई है। पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन आरोपों को बेबुनियाद करार दे चुके हैं।
Trending Videos