{"_id":"6a2db4d05a603ea39b058f38","slug":"two-accused-nabbed-with-weapons-and-cartridges-rohtak-news-c-200-1-bgh1005-124560-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दो आरोपी हथियार व कारतूस सहित दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दो आरोपी हथियार व कारतूस सहित दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सीआईए-वन बहादुरगढ़ की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
सीआईए-वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ आसौदा थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी रविंद्र निवासी फतेहपुरी, जिला झज्जर को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर एक अवैध हथियार, एक मैगजीन तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
एक अन्य मामले में सीआईए-वन पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी साहिल निवासी भापड़ौदा, जिला झज्जर को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि 22 अप्रैल 2026 को एक नाबालिग को अवैध हथियार सहित पकड़ा गया था, जिसमें सप्लायर के रूप में साहिल का नाम आया था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एक अवैध हथियार और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।