फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two brothers drowned while bathing in the JLN Canal in Bohar, Rohtak.

Rohtak: नहर में छोटे भाई को डूबता देख बड़े भाई ने लगाई छलांग, दोनों का अभी तक नहीं लगा सुराग

Sat, 11 Jul 2026 10:18 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 11 Jul 2026 10:18 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि शाम 6 बजे तक टीम ने नहर में दोनों भाइयों को तलाश किया लेकिन पता नहीं लग सका। रविवार को फिर सर्च अभियान शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Two brothers drowned while bathing in the JLN Canal in Bohar, Rohtak.
12 वर्षीय कुलदीप और 10 वर्षीय प्रदीप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
रोहतक के बोहर गांव में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जेएलएन नहर में नहाने गए दो भाई डूब गए। छोटे भाई प्रदीप (10) को डूबता देख बड़े भाई कुलदीप (12) ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी लेकिन वो भी डूब गया। देर शाम तक पुलिस व एनडीआरएफ की टीम दोनों को तलाश करती रही लेकिन तेज बहाव व गहराई ज्यादा होने के कारण सुराग नहीं लग सका। अब रविवार को दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा।  अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी कंवलजीत ने बताया कि बिहार के मधुबनी निवासी दलीप सिंह दो साल से गांव में किराये पर रहते हैं। यहां मजदूरी का काम करके अपना घर चलाते हैं। शनिवार दोपहर बाद कुलदीप व प्रदीप नहाने गांव के नजदीक से गुजर रही नहर पर चले गए
विज्ञापन

Two brothers drowned while bathing in the JLN Canal in Bohar, Rohtak.
नहर में दोनों भाईयों की तलाश करते हुए NDRF की टीम - फोटो : संवाद
छोटे भाई को बचाने कूदा बड़ा भाई

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बोहर गांव के पुल से पहले नहाते समय छोटे भाई प्रदीप का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद बड़े भाई कुलदीप ने भी उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी लेकिन वह भी तेज बहाव में डूब गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

रविवार को फिर शुरू होगा सर्च अभियान

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी कंवलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। शाम 6 बजे तक टीम ने नहर में दोनों भाइयों को तलाश किया लेकिन पता नहीं लग सका। थाना प्रभारी का कहना है कि रविवार को फिर सर्च अभियान चलाया जाएगा। नहर की गहराई 15 फीट से ज्यादा है और बहाव भी तेज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed