{"_id":"6a52313e411a7c07de0f1d0d","slug":"video-rohtak-congress-has-no-moral-right-to-speak-on-the-ram-mandir-gaurav-gautam-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: कांग्रेस को राम मंदिर पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं : गौरव गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: कांग्रेस को राम मंदिर पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं : गौरव गौतम
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 05:34 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। चैंपियनशिप के दूसरे दिन पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंदिर के खिलाफ मंदिर ना बने। कांग्रेस को तो नैतिक अधिकार नहीं है कुछ बोलने का। वो तो भगवान श्री राम के मंदिर के लिए भी अपने वकील खड़ा कर देती थी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने में देरी का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस है। ये कांग्रेस और ये समाजवादी पार्टी के लोग जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं, उन पार्टी के साथ ये कांग्रेस पार्टी खड़ी है।
कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हो, भारत सरकार हो, जो इस तरीके का घिनौना अपराध करेगा उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। जो अपराधी होगा, जिस भाषा में समझेगा, हमारी पुलिस उस भाषा में उसको समझाएगी। आपने देखा भी होगा अपराधियों को रेंगते हुए। प्रधानमंत्री के जींद दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत ऐतिहासिक है, उस दिन जो शुभारंभ हो रहा है प्रेम का एक संदेश देगा। देश और दुनिया के लोकप्रिय नेता के लिए तैयारियां चल रही हैं। खिलाड़ियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सुविधाएं देने का काम किया जा रहा है। जो प्रोत्साहन राशि अटकी हुई थी वो सबको दी गई। आने वाले समय में 114 करोड़ रुपये से 42 स्टेडियम बन रहे हैं। हरियाणा में देश का बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर होगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले, कांग्रेस मुद्दों की बात नहीं करती, अफवाह फैलाती है। हरियाणा की जनता ने तीसरी बार नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी पर भरोसा जताया है। अब कांग्रेस पर जनता का भरोसा उठ चुका है।
कहा कि देश के कोने-कोने से युवा पहलवान इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आए हैं। यह चैंपियनशिप लगातार तीन दिन तक चलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि इस चैंपियनशिप से निकलने वाले खिलाड़ी आगे चलकर एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर भारत का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा पारदर्शिता के साथ हो रही इस चैंपियनशिप में आज बहुत अच्छा गेम देखने को मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।