{"_id":"6a5161f65570696d500ad5a3","slug":"gurugram-encounter-case-silence-descends-on-bhalauth-village-following-three-deaths-the-lights-of-two-households-have-been-extinguished-rohtak-news-c-17-roh1019-885862-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम एनकाउंटर केस : भालौठ गांव में तीन मौत से खामोशी, बुझ गए दो घरों के चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम एनकाउंटर केस : भालौठ गांव में तीन मौत से खामोशी, बुझ गए दो घरों के चिराग
विज्ञापन
भालौठ गांव के युवक आर्यन की गुरुग्राम में हुए एनकाउंटर में मौत के बाद विलाप करती आर्यन की दादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजेंद्र कौशिक
रोहतक। गुरुग्राम एनकाउंटर में मारे गए भालौठ गांव के आर्यन (17), अंकित (18) व नितिन (24) की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा है। 12वीं में पढ़ने वाला जैवलिन थ्रो का खिलाड़ी आर्यन व चार बहनों का भाई अंकित अपने-अपने घरों के इकलौते चिराग थे।
आर्यन के ताऊ का कहना है कि नितिन ही उनके बच्चे को अपने साथ ले गया था। वह तो नीरज चोपड़ा की तरह मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करना चाहता था।
.....
बाइक ठीक कराने की बोलकर गया था आर्यन
आर्यन के ताऊ संजय फौगाट ने बताया कि आर्यन के दादा बनी सिंह हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड एएसआई थे। पिता प्रदीप फाइनेंस का काम करते हैं। आर्यन ही उनकी एकमात्र संतान थे। प्रदीप बेटे को जैवलिन थ्रो का खिलाड़ी बनाना चाहते थे। रोजाना आर्यन राजीव गांधी स्टेडियम में कोच शीलू के पास जाता था। वह किलोई गांव स्थित एसडी मेमोरियल स्कूल की 12वीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार शाम को आर्यन ने कहा था कि वह बाइक ठीक कराने अड्डे पर जा रहा है। इसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया और पता नहीं लगा कहां गया।
....
मकान की टूटी छत, झाड़ू-पोछा करती हैं अंकित की मां
तंग गली में बिना दरवाजे के टूटे मकान में खामोश बैठी कमलेश ने बताया कि उनकी चार बेटियां हैं और एक बेटा अंकित था। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। एक छोटी बेटी संजना घर पर है। मैं पति अनिल के साथ मेहनत-मजदूरी करती हूं। यहां तक कि घरों में सफाई तक का काम भी करती हूं। मकान की छत टूटी पड़ी है। घर पर दरवाजे तक नहीं लगे। उम्मीद थी कि बेटा बड़ा होकर गरीबी से निकालेगा लेकिन पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार दिया। बुधवार शाम अंकित ने कहा था, मां मैं हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहा हूं। मेरा आधार कार्ड दे दीजिए। मैंने कहा था, बेटा मेरे पास पैसे नहीं हैं। इसके बावजूद अंकित घर से चला गया। शुक्रवार सुबह उनके एनकाउंटर की सूचना ही घर आई।
विज्ञापन
....
नितिन के पिता बोले-पहले पुलिस ने झूठा फंसाया था, अब मार ही दिया
भालौठ निवासी संजय फौगाट का कहना है कि सवा साल पहले पुलिस ने खरावड़ गांव के पास फर्जी मुठभेड़ दिखाकर बेटे नितिन को गिरफ्तार किया था। हकीकत में उसे होटल से उठाया गया था। नौ माह बेटा जेल में रहकर करीब पांच माह पहले हाईकोर्ट से जमानत लेकर आया था। चार माह पहले ही उन्होंने गांव के अड्डे पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान कराई थी। बुधवार को नितिन घर से बिना बताए ही चला गया था। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन तलाश नहीं किया। अब गुरुग्राम में एनकाउंटर करके मार दिया। संजय का कहना है कि विदेश में बैठकर युवाओं को बिगाड़ रहे गैंगस्टर के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करे। नितिन के खिलाफ आईएमटी थाने में पुलिस पर हमला करने की एफआईआर दर्ज है। ग्रामीण राजेश ने बताया कि उन्होंने नितिन से कहा था, बेटा अपराध की दुनिया से दूर रहना। बोला-ताऊ अब मेरा कोई संबंध नहीं है। ग्रामीण यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि भालौठ के तीनों युवक कैसे गैंग के संपर्क में आ गए।
-- -- -- -- --
सुबह गांव में पहुंची गुरुग्राम पुलिस
शुक्रवार सुबह गुरुग्राम पुलिस की दो गाड़ियां गांव में पहुंचीं। सरपंच कुलदीप उर्फ हैप्पी को साथ लिया। तीनों घरों में पहुंचकर सरपंच ने एनकाउंटर के बारे में अवगत कराया। बोले-नितिन, अंकित व आर्यन पुलिस एनकाउंटर में मारे गए हैं। घर की महिलाओं को घायल होने की बात कहकर आर्यन का पिता प्रदीप, अंकित का पिता अनिल व नितिन का पिता संजय सरपंच व अन्य ग्रामीणों के साथ गुरुग्राम रवाना हो गए।
....
-- -- -- -- -- -
गढ़ी बोहर का रहने वाला है गैंगस्टर दीपक नांदल, 2023 में भाग गया था दुबई
गायब से गैंगस्टर बना दीपक नांदल गढ़ी बोहर गांव का रहने वाला है। वह गायक राहुल फाजिलपुरिया व रैपर बादशाह के साथ काम कर चुका है। बताया जा रहा है कि 2023 में दीपक नांदल दुबई भाग गया था। वहां से इंग्लैंड या अमेरिका में बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं से संपर्क साधता है। रोहतक पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि क्या दीपक नांदल के संपर्क में आकर एनकाउंटर में मारे गए तीनों युवक नितिन, आर्यन व अंकित गैंग से जुड़े। आर्यन व अंकित का तो क्राइम रिकॉर्ड तक नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -