{"_id":"6a515f0ed850850b7108e87e","slug":"from-verandas-to-single-rooms-where-two-classes-are-being-held-simultaneously-the-budget-arrived-but-the-tender-was-never-issued-rohtak-news-c-17-roh1020-885884-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बरामदे तो कहीं एक कमरे में लग रहीं दो-दो कक्षाएं, बजट आया पर टेंडर नहीं लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बरामदे तो कहीं एक कमरे में लग रहीं दो-दो कक्षाएं, बजट आया पर टेंडर नहीं लगा
विज्ञापन
08-रोहतक के शुगर मिल कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय में बरामदे रखे बच्चों पर बैठे विद्यार्थी। संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। जिले के कई सरकारी स्कूलों के बच्चे जर्जर भवन तोड़ने के डेढ़ साल बाद भी बरामदे, एक कमरे या अस्थायी शेड में पढ़ने को मजबूर हैं। शिक्षा विभाग नए भवन नहीं दे पाया है। फरवरी में जारी बजट के स्कूलों के टेंडर भी अब तक नहीं लगे हैं।
लाखनमाजरा ब्लॉक में चार, सांपला में तीन और महम-रोहतक में एक-एक स्कूल के भवन कंडम घोषित कर तोड़े गए थे। शुगर मिल कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय में बच्चे बरामदे में बेंच पर पढ़ते देखे गए। नौनंद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में दो कमरों में 5वीं तक के विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। बारिश और गर्मी में बच्चों को काफी परेशानी होती है। संवाद
टेंडर प्रक्रिया में देरी
विभाग ने फरवरी में नए भवन निर्माण के लिए बजट जारी करने का दावा किया था। पांच माह बाद भी टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। शिक्षा विभाग की ओर से लगातार ढील बरती जा रही है। अभिभावक संघ के प्रधान यशवंत मलिक ने इस देरी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है। सरकारी स्कूलों में दाखिले भी घट रहे हैं। अभिभावक महंगे निजी स्कूलों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
नए भवनों का इंतजार
चांदी, खरैंटी, नांदल, सुंदरपुर, खरकड़ा और नौनंद के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में नई बिल्डिंग बननी है। इन स्कूलों के विद्यार्थी दूसरे कमरों में शिफ्ट किए गए हैं। लाहली स्कूल में आठ कमरे, एक महिला शौचालय, चार पुरुष शौचालय और एक वाटर टैंक बनाया जाना है। शुगर मिल कॉलोनी विद्यालय में छह कमरे और चार शौचालय बनाए जाने हैं। सांपला मंडी के विद्यालय में तीन कमरे और एक साइंस लैब बनाई जानी है।
-- -- -- -- --
मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। कुछ स्कूलों का बजट भी जारी है। परियोजना परिषद की ओर से टेंडर लगाकर स्कूलों के नए भवन और कमरों का निर्माण करवाया जाना है। बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पढ़ाया जा रहा है।
-बिजेंद्र हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
-- -- -- -- -- --
स्कूलों के लिए आवंटित बजट
राजकीय प्राथमिक विद्यालय लाहली के लिए 87.37 लाख रुपये, राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय चांदी के लिए 74.04 लाख रुपये, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरैंटी के लिए 1,30,59,000 रुपये, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नांदल के लिए 49.54 लाख रुपये, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर के लिए 74.04 लाख रुपये, राजकीय प्राथमिक विद्यालय शुगर मिल कॉलोनी के लिए 73.01 लाख रुपये, राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय सांपला के लिए 1,33,43,000 रुपये, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सांपला मंडी के लिए 82.16 लाख रुपये और राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौनंद के लिए 1,32,97,000 रुपये का बजट आवंटित किया गया है।