{"_id":"69b329a3a6f211f2f104caa0","slug":"two-sharpshooters-of-bhau-gang-arrested-accused-deepak-was-planning-to-kill-his-uncle-rohtak-news-c-195-1-nnl1001-132706-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार, चाचा की हत्या करने की फिराक में था आरोपी दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार, चाचा की हत्या करने की फिराक में था आरोपी दीपक
विज्ञापन
12jjrp07- पुलिस की तरफ से पकडे़ गए शूटर। स्रोत-पुलिस
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस ने भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गांव जसराना, सोनीपत निवासी नितिन (हाल निवासी बालंद, रोहतक) और गांव बादली निवासी दीपक उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक चाचा की हत्या करने की फिराक में था।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों, उनके नेटवर्क और अब तक की वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली पुलिस, हरियाणा एसटीएफ सहित संबंधित थानों को दे दी गई है।
वीरवार को पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह और डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बहादुरगढ़ सीआईए-2 टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर दोनों आरोपियों को सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी नितिन भाऊ गैंग के लिए काम कर रहा था और कई गंभीर आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 16 फरवरी को दिल्ली स्थित नोबल हार्ट हॉस्पिटल के सामने गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
इसके अलावा बकरवाला दिल्ली में एक व्यक्ति को गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं 7 मार्च को गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक स्थित बिग बॉयज टॉयज शोरूम के बाहर फायरिंग की थी।
वहीं दूसरे आरोपी दीपक उर्फ टाइगर ने वर्ष 2018 में जमीन विवाद के चलते अपने चाचा की हत्या कर दी थी। अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। फिलहाल वह पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि जमीन को लेकर वह अपने दूसरे चाचा की हत्या की साजिश रच रहा था। पुलिस की टीम काफी समय से दोनों आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।
वीरवार को सूचना मिली कि आरोपी बहादुरगढ़ क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सीआईए-2 टीम ने तुरंत कार्रवाई कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित हत्या की वारदात को टाल दिया गया।
Trending Videos