सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   UG entrance exams conclude at MDU; 786 candidates appeared.

Rohtak News: एमडीयू में यूजी प्रवेश परीक्षाएं संपन्न, 786 अभ्यर्थी शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 12 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
UG entrance exams conclude at MDU; 786 candidates appeared.
04-एमडीयू में यूजी की प्रवेश परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र का दौरा करते कुलसचिव प्रो. संदीप ब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों बीसीए, बीए इकोनॉमिक्स और बीए लोक प्रशासन की प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को आयोजित की गई।
एमडीयू कुलसचिव प्रो संदीप बंसल ने परीक्षा केंद्र का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राहुल ऋषि और चीफ कंसल्टेंट एग्जामिनेशन डॉ. महाबीर धनखड़ ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीसीए चार वर्षीय में 567 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में बैठे और 139 अनुपस्थित रहे। बीए अर्थशास्त्र चार वर्षीय में 86 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में बैठे और 48 अनुपस्थित रहे। बीए लोक प्रशासन चार वर्षीय में 133 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में बैठे और 49 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन





प्रवेश परीक्षा के दौरान कई अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई। विद्यार्थियों का कहना था कि परीक्षा केंद्र दूर-दराज क्षेत्रों में बनाए गए थे जिसके चलते केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
इंसेट
15 जून को हाेंगी तीन और प्रवेश परीक्षाएं

15 जून को बीए अंग्रेजी चार वर्षीय की प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 बजे से 11.15 बजे तक, बीबीए (यूटीडी एंड एमडीयू-सीपास) चार वर्षीय की प्रवेश परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से 1.45 बजे तक और बीएफए (पेंटिंग) चार वर्षीय की प्रवेश परीक्षा दोपहर 3 बजे से 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed