{"_id":"69f243bc2f1baad6f5036334","slug":"village-secretary-suspended-for-misappropriation-of-rs-10000-rohtak-news-c-198-1-rew1001-237631-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 10 हजार की हेराफेरी करने के मामले में ग्राम सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 10 हजार की हेराफेरी करने के मामले में ग्राम सचिव निलंबित
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा में तैनात ग्राम सचिव विकास यादव को पट्टे की राशि में से दस हजार रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में बुधवार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल मोदी ने की। साथ ही जांच के बाद चार्जशीट भी दाखिल की गई है।
ग्राम सचिव पर आरोप हैं कि उन्हें 2021-22 के दौरान ग्राम पंचायत आशियाक़ी टप्पा जडथल में पांच प्लॉटों की 4.95 लाख रुपये की लीज राशि पंचायत फंड के खाते में जमा करनी थी लेकिन आरोपी ने मात्र 3 लाख 99 हजार 500 रुपये जमा किए और शेष 10 हजार रुपये की राशि अपने पास ही रख ली।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी धारूहेड़ा ने ग्राम सचिव को कई बार पत्र लिखकर यह राशि 21 प्रतिशत ब्याज के साथ जमा करने का आदेश दिया लेकिन फिर भी सचिव ने राशि जमा नहीं करवाई।
45 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश
निलंबन की अवधि के दौरान विकास यादव का मुख्यालय बीडीपीओ कार्यालय डहीना तय किया गया है। उनके विरूद्ध हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियमावली 2016 के नियम 7 के तहत चार्जशीट जारी की गई है। वहीं आरोपी को 45 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का समय दिया गया है।
Trending Videos