सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Weather changed after storm and drizzle, temperature dropped below 40 degrees after 10 days

Rohtak News: आंधी और बूंदाबादी के बाद बदला मौसम, 10 दिन बाद 40 डिग्री से नीचे आया तापमान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Weather changed after storm and drizzle, temperature dropped below 40 degrees after 10 days
मुख्य बाजार में लोगों की चहल पहल। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बुधवार अलसुबह चली तेज आंधी के बाद लोगों को तपन से थोड़ी राहत मिली। करीब 10 दिनों के बाद जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इससे पहले 19 अप्रैल से लगातार तापमान 40 डिग्री के पार बना हुआ था जिसके चलते लू चलने लगी थी। जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा था।
Trending Videos

बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में लगभग 2.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सुबह के समय मौसम सुहावना बना रहा और ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत का अहसास कराया। पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों के लिए किसी राहत से कम नहीं रहा।
बाजारों में चहल-पहल लौटी
मौसम में सुहाना होने के बाद बाजारों में भी चहल पहल देखने को मिली। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था लेकिन बुधवार को मौसम सुहावना होते ही लोगों की आवाजाही बढ़ गई। बाजारों में चहल-पहल लौट आई और दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई।

आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल को भी तापमान में हल्की गिरावट बनी रह सकती है जिससे लोगों को थोड़ी और राहत मिलने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रह सकता है। इसके बाद एक मई से तीन मई के बीच तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
चार मई से सात मई के दौरान लू का प्रभाव एक बार फिर तेज हो सकता है। इस दौरान दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना है जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।
मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि इस अवधि में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश की भी संभावना बनी रह सकती है। जिससे मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।


तारीख--अधिकतम---न्यूनतम तापमान:
29----38----19.6
28---40.5----25
27--43.6---26.5
26--43.4---26.5
25--43---24.5
24--42.5--25
23---42.2---21
22----42---20
21---40---20.5
20---41---21
19---42--19.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed