सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman bank employee riding scooter hit by truck, injured

Rohtak News: स्कूटी सवार महिला बैंककर्मी को ट्रक ने मारी टक्कर, घायल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Woman bank employee riding scooter hit by truck, injured
विज्ञापन
महम। बाईपास से महम की ओर स्कूटी पर सवार होकर आ रही महिला बैंककर्मी मीनाक्षी निवासी वार्ड 12, महम को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल हो गईं। महिला का पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस में दी शिकायत में प्रदीप ने कहा है कि बहन मीनाक्षी अविवाहित हैं। वह पीएनबी भराण शाखा में क्लर्क हैं। वह चार अप्रैल को शाम 5 बजे ड्यूटी से अपने घर आ रही थीं। बाईपास से महम की ओर आते समय एक ट्रक चालक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरी और घायल हो गईं। ट्रक चालक मौका पाकर भाग गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed