{"_id":"69ada3e00c0b1789370e19ab","slug":"work-on-the-25-crore-dollar-road-has-been-stalled-for-15-days-leaving-stones-scattered-and-dust-flying-rohtak-news-c-17-roh1020-820964-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 25 करोड़ से बनने वाली सड़क का 15 दिन से काम बंद, बिखरे पत्थर, उड़ रही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 25 करोड़ से बनने वाली सड़क का 15 दिन से काम बंद, बिखरे पत्थर, उड़ रही धूल
विज्ञापन
14 :सोनीपत रोड पर शहर के वार्ड 10 में सड़क के अधूरे निर्माण के चलते फैले कंकड़-पत्थर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। सोनीपत रोड पर शहर के वार्ड 10 में 25 करोड़ से बनने वाली सड़क का काम 5 दिन ही चला और फिर ही बंद हो गया। अब करीब 15 दिन से निर्माण बंद है। इसके चलते अब यहां सड़क पर पत्थर बिखर गए हैं।
सड़क निर्माण रुकने से दिनभर धूल उठती है। वार्ड वासी प्रदीप नांदल, अजीत, धर्म, वृंद व राजबीर आदि का कहना है कि डिवाइडर से भी ऊंची सड़क बनाई जा रही है जिसमें 20 से अधिक मजदूर लगे थे।
अधूरी सड़क के कारण दो बार गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुकी हैं जिससे लोगों में रोष बढ़ रहा है। इस सड़क से रोजाना 4000 से अधिक वाहन गुजरते हैं। उन्होंने सड़क का लेवल डिवाइडर या दूसरी तरफ वाली सड़क के बराबर करने की मांग की है।
-- -- -- -
सड़क निर्माण में मनमानी की जा रही है। सड़क का लेवल डिवाइडर से भी ऊंचा कर दिया गया है। इसकी जरूरत भी नहीं है। अभी से यहां दो वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सड़क निर्माण लोगों की जरूरत के अनुसार होना चाहिए। इस संबंध में जिला उपायुक्त से भी मिलेंगे। -प्रदीप नांदल, वार्ड-10 निवासी।
-- -- --- -- --
सड़क का निर्माण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। सड़क की एक परत बन जाने पर भी यहां नाले का गंदा पानी जमा हो रहा है। सड़क के अधूरे निर्माण से इस पर दिनभर धूल उड़ती है और कंकड़-पत्थर भी बिखर रहे हैं। -हंसराज, वार्ड-10 निवासी।
-- -- -- -- -
वर्जन
होली पर मजदूर घर गए थे। मंगलवार से काम शुरू होगा। जलभराव की समस्या दूर करने के लिए दूसरी तरफ वाली सड़क से यह रोड तीन से चार इंच ऊंचा बनाया गया। यह काम पार्षदों व स्थानीय लोगों की सहमति पर किया जा रहा है। -अरुण, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, रोहतक।
-- -- -- -- -- -- -- --
11.20 किलोमीटर बनेगी सड़क
सोनीपत स्टैंड से भालौठ तक 11.20 किलोमीटर में इस राज्य राजमार्ग पर नई सड़क बनाई जानी है। इसके तहत नगर निगम के वार्ड 10 में शामिल बोहर में कंक्रीट की सड़क बनाई जा रही है। 25 करोड़ से सड़क का सुधार कार्य किया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
कंक्रीट की बनाई जा रही सड़क
सोनीपत रोड स्थित बोहर में कंक्रीट की सड़क का निर्माण दो चरणों में किया जाना है। पहले चरण में ड्राई लीन कंक्रीट यानी डीएलसी की सड़क बनाई जा रही है। इसके ऊपर पेवमेंट क्वालिटी कंक्रीट डाली जानी है जो सड़क को अधिक मजबूत बनाएगी।
Trending Videos