सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sales Tax Department peon and driver arrested

Haryana: सेल टैक्स विभाग का चपड़ासी और चालक गिरफ्तार, स्क्रैप व्यापारी से मांग रहे थे रिश्वत; ACB की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 02 Jun 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार दोपहर को सेल टैक्स विभाग के चपड़ासी और चालक को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

Sales Tax Department peon and driver arrested
रिश्वत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार दोपहर को सेल टैक्स विभाग के चपड़ासी और चालक को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बैटरियों के स्क्रैप कारोबारी से आरोपी 50 हजार रुपये ले रहे थे। दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के बाद टीम एसीबी कार्यालय में लेकर पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में अब सेल टैक्स विभाग के अधिकारी संदेह के घेरे में है। मामले में विभाग के चालक धोलूराम और चपड़ासी सुशील की गिरफ्तारी हुई है। एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी धोलूराम ईटीओ का चालक है।
Trending Videos




एसीबी के इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि जींद जिले के धमतान साहिब निवासी स्क्रैप कारोबारी बिशनदत्त ने एसीबी टीम को शिकायत दी थी कि उससे सेल्ज टैक्स विभाग के अधिकारी रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। बिशनदत्त ने विभाग में कार्यरत ड्राइवर धोलूराम और चपरासी सुशील कुमार को हिसार रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बुला लिया। यहां जैसे ही 50 हजार रुपये थमाए तो टीम ने उन्हें काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल के नाम पर मांग रहे थे मंथली
एसीबी के अधिकारियों के अनुसार शिकायकर्ता बिशनदास ने शिकायत दी थी कि वह पुरानी बैटरियां खरीदने का भी काम करता है। वह फतेहाबाद से पुरानी बैटरियां एकत्रित करके जींद में बेचता है। स्क्रैप की बैटरियों के बिल नहीं होते हैं लेकिन सेल टैक्स के अधिकारी बिल के नाम पर तंग करते हैं और चालान करने का डराकर रिश्वत की मांग करते हैं। अब भी उससे 50 हजार रुपये की डिमांड की गई। तंग आकर उसने एसीबी में शिकायत की गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed