{"_id":"6a1ee12874807bb53b0edb74","slug":"video-six-bikes-including-a-scorpio-car-and-four-bullets-were-impounded-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: स्कॉर्पियो गाड़ी व चार बुलेट सहित 6 बाइक इम्पाउंड, 1.55 लाख का रुपये का लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: स्कॉर्पियो गाड़ी व चार बुलेट सहित 6 बाइक इम्पाउंड, 1.55 लाख का रुपये का लगाया जुर्माना
रतिया क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए यातायात विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को ट्रैफिक इंचार्ज नवाब सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शहर के मुख्य चौराहों पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।अभियान के दौरान मंगलवार दोपहर को ट्रैफिक पुलिस ने काले शीशों (ब्लैक फिल्म) वाली एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका। पुलिस टीम ने मौके पर ही गाड़ी से ब्लैक फिल्म को हटवाया। इसके बाद जब गाड़ी के दस्तावेजों की जांच की गई, तो चालक जरूरी कागजात पेश नहीं कर सका। दस्तावेज न होने के चलते पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को इम्पाउंड (जब्त) कर लिया और उसका 10,500 रुपये का चालान भी काटा।इसके साथ ही, पुलिस ने सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले और साइलेंसर बदलकर पटाखा छोड़ने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों पर भी कड़ा एक्शन लिया। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर के दौड़ रही 4 बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया। इन सभी 4 बुलेट चालकों के कुल 22,500 रुपये के चालान किए गए।ट्रैफिक इंचार्ज नवाब सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान ''ड्रिंक एंड ड्राइव'' (शराब पीकर वाहन चलाना) के मामले में भी सख्त रुख अपनाया गया। इसके तहत एक मोटरसाइकिल सहित कुल 6 मोटरसाइकिलों को इम्पाउंड किया गया। मंगलवार को पूरे अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 30 वाहनों के चालान काटे गए, जिनसे करीब 1 लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इस कार्रवाई में कर्मचारी मनोज शर्मा, ठाकुर और उनकी पूरी टीम ने मुख्य भूमिका निभाई।ट्रैफिक इंचार्ज नवाब सिंह ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि बेहद जानलेवा भी साबित हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, खासकर पटाखा छोड़ने वाले बुलेट और हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।