सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Our loved ones returned from wayward paths; relationships rekindled the lamp of trust

Fatehabad News: भटकी राहों से लौटे अपने, रिश्तों ने फिर विश्वास का दीप जलाया

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Our loved ones returned from wayward paths; relationships rekindled the lamp of trust
विज्ञापन
भूना। करीब आठ माह पहले अपने-अपने परिवारों को छोड़कर साथ रहने चले गए शादीशुदा महिला और पुरुष की कहानी भावुक मोड़ पर पहुंच गई। पुलिस काउंसिलिंग के बाद दोनों ने अलग होकर अपने-अपने परिवारों के साथ नई शुरुआत करने का फैसला लिया है। बच्चों और परिजनों से मुलाकात के दौरान माहौल भावुक हो गया। मां को देखते ही बच्चे उससे लिपट गए जबकि पत्नी और मासूम बच्चों ने भी पति को गले लगाकर स्वीकार कर लिया। दोनों परिवारों ने पुरानी बातों को भुलाकर रिश्तों को दूसरा मौका देने का निर्णय लिया।

14 अक्तूबर 2025 को 35 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों को घर पर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। वह अपने साथ छह वर्षीय बेटे को ले गई थी जबकि 13 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटे को घर पर छोड़ गई थी। दूसरी ओर दो बच्चों का पिता भी अपनी पत्नी, सात माह के बेटे और दो वर्षीय बेटी को छोड़कर महिला के साथ चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पति ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके बाद सब-इंस्पेक्टर सुषमा देवी मामले की जांच कर रही थीं। लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद सोमवार को सूचना मिली कि दोनों पानीपत के सेक्टर-25 स्थित कृष्णा ग्राउंड क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर भूना लेकर आई।
विज्ञापन

यहां सब-इंस्पेक्टर सुषमा देवी ने दोनों की काउंसिलिंग की। बातचीत के दौरान दोनों ने महसूस किया कि उनके फैसले से सबसे अधिक नुकसान उनके बच्चों और परिवारों को हुआ है। इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे से अलग होकर अपने परिवारों के साथ रहने का निर्णय लिया तथा भविष्य में किसी प्रकार का संपर्क नहीं रखने का संकल्प लिया।
जब महिला अपने बच्चों और पति से मिली तो उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। वहीं पुरुष की पत्नी ने भी पुराने गिले-शिकवे भुलाकर उसे स्वीकार कर लिया। उसने कहा कि बीती बातों को पीछे छोड़कर परिवार अब नई शुरुआत करेगा। जांच अधिकारी एवं सब-इंस्पेक्टर सुषमा देवी ने बताया कि यह दोनों परिवारों विशेषकर बच्चों के लिए बेहद खुशी का क्षण था। परिवार के सदस्यों ने बड़ी उदारता दिखाते हुए पुरानी गलतियों को माफ किया और रिश्तों को एक नया अवसर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed