सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Applications for admission to ITIs can now be submitted until the 30th

Fatehabad News: आईटीआई में दाखिले के लिए अब 30 तक कर पाएंगे आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Applications for admission to ITIs can now be submitted until the 30th
रमेश कुमार, प्राचार्य
विज्ञापन
फतेहाबाद। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी है। पहले आवेदन 15 जून तक आमंत्रित किए गए थे। तिथि बढ़ने से विद्यार्थियों को राहत मिली है, लेकिन ट्रेड चयन का ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध नहीं होने से कई अभ्यर्थी असमंजस में हैं।

जिले में पांच सरकारी आईटीआई संचालित हैं। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोडिया खेड़ा और भिरड़ाना में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। संस्थान के प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी हेल्प डेस्क पर पहुंचकर निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, आरक्षण प्रमाणपत्र, स्थायी निवासी प्रमाणपत्र, फैमिली आईडी, मोबाइल फोन नंबर, ईमेल आईडी तथा आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े नवीनतम अपडेट और अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी नियमित रूप से दाखिला पोर्टल का अवलोकन करते रहें ताकि किसी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।
विज्ञापन

------------

::: राजकीय आईटीआई भोडिया खेड़ा में दाखिले के लिए ट्रेड की सूची
राजकीय आईटीआई भोडिया खेड़ा में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी कारपेंटर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन सिविल, ड्रेस मेकिंग, विद्युतकार, फिटर, मशीनिष्ट, आर एंड एसी, एमएएम, एमसीईए, मैकेनिक डीजल इंजन, पेंटर जनरल, पलंबर, सिविंग टेक्नोलॉजी, स्टेनोग्राफर हिंदी, वेल्डर, वायरमैन, टीपीईएस तथा टेक्नीशियन (विद्युत) ट्रेड में अपना दाखिला ले सकते हैं।
-----------

::: राजकीय आईटीआई भिरड़ाना में दाखिले के लिए ट्रेड की सूची

राजकीय आईटीआई भिरड़ाना में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी विद्युतकार, फिटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, मैकेनिक डीजल, सिविंग टेक्नोलॉजी (डीएसटी), सिविंग टेक्नॉलॉजी, वेल्डर तथा ड्रोन पायलट (जूनियर) ट्रेड में अपना दाखिला करवा सकते हैं।
-
आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन तारीख को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। विद्यार्थी संस्थान में आकर भी आवेदन कर सकते हैं। सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।

- रमेश कुमार, प्राचार्य, आईटीआई भोडिया खेड़ा

रमेश कुमार, प्राचार्य

रमेश कुमार, प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed