{"_id":"6a318f51f01d287b2105c957","slug":"administration-swings-into-action-after-accident-challans-issued-to-eight-private-buses-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-155802-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हादसे के बाद जागा प्रशासन, आठ निजी बसों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हादसे के बाद जागा प्रशासन, आठ निजी बसों के काटे चालान
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोडे बसो का चलान करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टोहाना। गांव अमानी में सोमवार को निजी बस के पलटने के मामले के बाद एसडीएम आकाश शर्मा ने ट्रैफिक पुलिस की टीम को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां ले जाने पर 8 निजी बसों के चालान किए। चेकिंग में बसों में सीट से ज्यादा सवारियां मिली। इसके अतिरिक्त निर्धारित वर्दी न पहनने पर निजी बसों के पांच चालकों एवं परिचालकों के चालान भी किए गए। इस दौरान बसों के परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई।
एसडीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। ट्रैफिक पुलिस ने निजी बसों व वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान चलाकर दस्तावेजों, वर्दी नियमों तथा अन्य निर्धारित मानकों की जांच की।
विज्ञापन
एसडीएम शर्मा ने ट्रैफिक पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निजी बसों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी निजी बस संचालक अपने वाहनों के दस्तावेज पूर्ण रखें तथा चालक एवं परिचालक निर्धारित वर्दी में ही ड्यूटी करें।