{"_id":"6a318f3055c9a315a20a6f9d","slug":"revelation-driver-handed-the-steering-wheel-to-the-conductor-he-was-relaxing-in-the-adjacent-sea-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-155793-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : चालक ने ही थमाया परिचालक को स्टेयरिंग, बगल में बैठ कर रहा था आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : चालक ने ही थमाया परिचालक को स्टेयरिंग, बगल में बैठ कर रहा था आराम
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टोहाना। गांव अमानी के पास सोमवार को हुए दर्दनाक बस हादसे में पुलिस ने चालक और परिचालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि हादसे के समय बस को चालक नहीं बल्कि परिचालक चला रहा था जबकि चालक साइड सीट पर बैठा था। तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई जिसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए।
सदर थाना प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में परिचालक जयविंदर, निवासी गांव लहरिया तथा चालक लखविंदर, निवासी गांव भोड़ी शामिल हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि हादसे के समय परिचालक ही वाहन चला रहा था। तेज गति के चलते वह बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और दुर्घटना हो गई।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद दोनों को हिसार जेल भेजा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि यह हादसा सोमवार को उस समय हुआ था जब विशाल टूर एंड ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर फतेहाबाद से टोहाना जा रही थी। अमानी गांव के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई थी। तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाकी घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी रहा। पुलिस ने बताया की। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और नियमों की अनदेखी मुख्य कारण सामने आया है। आगे की जांच जारी है और यदि अन्य किसी की भूमिका सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।