{"_id":"6a1e87fd0eb9d7ce960c8107","slug":"bikram-singh-majithia-news-punjab-police-issues-lookout-circular-bans-foreign-travel-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bikram Singh Majithia News: पंजाब पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर, विदेश यात्रा पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikram Singh Majithia News: पंजाब पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर, विदेश यात्रा पर रोक
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 02 Jun 2026 01:07 PM IST
Link Copied
पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पंजाब पुलिस की ओर से लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करवाया गया है। इस कार्रवाई के बाद अब मजीठिया बिना संबंधित एजेंसियों की अनुमति के देश से बाहर यात्रा नहीं कर सकेंगे।जानकारी के अनुसार, लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और इमिग्रेशन चेक पोस्टों पर मजीठिया के संबंध में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यदि वह विदेश जाने का प्रयास करते हैं तो संबंधित एजेंसियों को इसकी सूचना दी जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब मजीठा थाना प्रकरण में पुलिस और अकाली दल के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस पहले ही इस मामले में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी भी कर रही है। उधर, अकाली दल के नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है, जबकि पुलिस का कहना है कि सभी कदम कानूनी प्रक्रिया के तहत उठाए जा रहे हैं। फिलहाल लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद मजीठिया की कानूनी और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।