{"_id":"6a1e876e1dee7896e4017f3a","slug":"video-kullu-bjp-state-co-media-in-charge-bhim-sen-states-the-state-government-is-murdering-democracy-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भीम सेन बोले- प्रदेश सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भीम सेन बोले- प्रदेश सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है
Ankesh Dogra
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:04 PM IST
Link Copied
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भीम सेन ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि धाउगी जिला परिषद वार्ड में जिस प्रकार पहले एक निर्दलीय उम्मीदवार को विजयी घोषित किया गया और बाद में दूसरे उम्मीदवार को विजेता बताया गया, वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। भीम सेन ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर संदेह उत्पन्न हुआ है और चुनाव आयोग की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटनाक्रम लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है, जिसकी भारतीय जनता पार्टी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जनता के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट की जाए, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों का विश्वास बना रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।