{"_id":"6a1e8c21e36dc78dfc062aa5","slug":"video-conveying-a-message-of-safe-fuel-and-energy-conservation-a-public-awareness-rally-was-organized-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित ईंधन और ऊर्जा संरक्षण का दिया संदेश, निकाली जनजागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित ईंधन और ऊर्जा संरक्षण का दिया संदेश, निकाली जनजागरूकता रैली
Renu Saklani
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:24 PM IST
सुरक्षित ईंधन-सुरक्षित जीवन विषय पर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग ने जनजागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज नीना अग्रवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने सुरक्षित ईंधन के उपयोग, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए जनसहभागिता की बात कही। इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह ने के नेतृत्व में डाट पुल से बेलनी नई सुरंग तक रैली निकाली गई। रैली में प्रतिभागियों ने विभिन्न नारों के माध्यम से आमजन को सुरक्षित ईंधन के उपयोग और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया। सचिव पायल सिंह ने कहा कि सुरक्षित ईंधन का उपयोग मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से ऊर्जा के जिम्मेदार और सुरक्षित उपयोग को अपनाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।