{"_id":"6a1eb9c41016f5ac7d0bae1c","slug":"video-sales-tax-department-peon-and-driver-arrested-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेल टैक्स विभाग का चपड़ासी और चालक गिरफ्तार, स्क्रैप व्यापारी से मांग रहे थे रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल टैक्स विभाग का चपड़ासी और चालक गिरफ्तार, स्क्रैप व्यापारी से मांग रहे थे रिश्वत
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार दोपहर को सेल टैक्स विभाग के चपड़ासी और चालक को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बैटरियों के स्क्रैप कारोबारी से आरोपी 50 हजार रुपये ले रहे थे। दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के बाद टीम एसीबी कार्यालय में लेकर पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में अब सेल टैक्स विभाग के अधिकारी संदेह के घेरे में है। मामले में विभाग के चालक धोलूराम और चपड़ासी सुशील की गिरफ्तारी हुई है। एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी धोलूराम ईटीओ का चालक है।
एसीबी के इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि जींद जिले के धमतान साहिब निवासी स्क्रैप कारोबारी बिशनदत्त ने एसीबी टीम को शिकायत दी थी कि उससे सेल्ज टैक्स विभाग के अधिकारी रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। बिशनदत्त ने विभाग में कार्यरत ड्राइवर धोलूराम और चपरासी सुशील कुमार को हिसार रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बुला लिया। यहां जैसे ही 50 हजार रुपये थमाए तो टीम ने उन्हें काबू कर लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।