{"_id":"697a512e3da60b7a980d1e36","slug":"14-acre-long-sewer-will-made-sirsa-news-c-128-1-sir1002-152069-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव चक्कां में 14 एकड़ लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव चक्कां में 14 एकड़ लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
रानियां0। सीवर लाइन दबाने का कार्य शुरू करवाते सरपंच व अन्य।संवाद
विज्ञापन
10 साल पुरानी जलभराव समस्या का समाधान शुरू
फोटो - 32
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव चक्कां की मुख्य सड़क पर बीते दस वर्षों से बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या का समाधान शुरू कर दिया गया है। ग्राम पंचायत की ओर से बुधवार को लगभग 14 एकड़ लंबी सीवर लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ किया गया। यह सड़क केहरवाला, घोड़ांवाली, भुन्ना और खारियां सहित सिरसा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जहां बरसात के दौरान गंदा पानी डेढ़ फीट तक भर जाता था और करीब डेढ़ महीने तक खड़ा रहता था। इससे दुर्गंध फैलती थी और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा बना रहता था।
इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने वर्षों से कई बार पूर्व सरपंच महेंद्र नारायण जयपुरिया, मौजूदा सरपंच अमर सिंह छापोला, ग्राम सभा, पंचायती राज विभाग और जनता के प्रतिनिधियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया। बुधवार को सरपंच अमर सिंह छापोला ने वार्ड पंच सूरजपाल, पंच प्रतिनिधि धर्मपाल शर्मा, सोनू जालंधर, चंद्रभान गुरिया, सुनील करड़वाल, महेंद्र सिंह, समाजसेवी रामप्रताप, राजेश, संदीप और शंकर लाल की मौजूदगी में सीवर लाइन बिछाने का शुभारंभ किया।
ग्रामीणों ने बताया कि थोड़ी-सी बारिश होने पर सड़क पर पानी भरने से आसपास के मोहल्लों और करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों को गंभीर परेशानी होती थी। लंबे समय तक पानी खड़ा रहने से कई बार लोग चोटिल भी हुए और स्थानीय विवाद उत्पन्न हो जाते थे।
सरपंच अमर सिंह छापोला ने बताया कि यह कार्य मेहना खेड़ा रोड के नजदीक से शुरू होकर केहरवाला बस स्टैंड के पास बने बरसाती जोहड़ तक जाएगा। सीवर लाइन का कार्य पूरा होने के बाद मोहल्ले और आसपास के सभी गांवों के लोग सड़क से सुरक्षित और स्वच्छ मार्ग से गुजर सकेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि कार्य के दौरान सहयोग बनाए रखें और निकासी के उचित लेवल सुनिश्चित करने में पंचायत का समर्थन करें।
Trending Videos