{"_id":"69e51b9a7caa3de4c606c018","slug":"2-arrested-in-old-man-murder-sirsa-news-c-128-1-sir1002-156967-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव कुरंगावाली में बुजुर्ग की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव कुरंगावाली में बुजुर्ग की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- उधार पैसे नहीं देने पर हुआ था विवाद, बुजुर्ग की कर दी थी हत्या
- दो नाबालिग सहित चार लोग पहले हो चुके हैं गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। गांव कुरंगावाली में हुई बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपियों को रोड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमृतपाल उर्फ अंबु व जगसीर सिंह उर्फ भाटी गांव अलीकां के रहने वाले हैं।
रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मृतक लीला के बेटे हरदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट बस चालक है। गांव के ही एक व्यक्ति शंभू ने उससे एक हजार रुपये उधार मांगे थे लेकिन पैसे न होने के कारण वह उसे राशि नहीं दे सका। इसी बात को लेकर शंभू उसके प्रति रंजिश रखने लगा।
शिकायत के अनुसार, 4 मार्च की रात करीब 10:30 बजे शंभू अपने चार-पांच साथियों के साथ दीवार फांदकर उनके घर में घुस गया। उस समय उसके बुजुर्ग पिता घर के आंगन में सो रहे थे। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।
शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए तो हमलावरों ने उसके 24 वर्षीय भाई गुरदीप को भी पकड़ लिया और उसे गली में घसीटकर ले गए। वहां भी उस पर धारदार हथियारों से हमला किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे इलाज के लिए बठिंडा रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीमों का गठन किया और मामले को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए। रोड़ी थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपी अमृतपाल उर्फ अंबु व जगसीर सिंह उर्फ भाटी निवासी गांव अलीकां को बड़ागुढ़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पहले ही रोड़ी थाना पुलिस दो नाबालिगों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी अमृतपाल और जगसीर सिंह को पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X