सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2 youth died in accident

Sirsa News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
2 youth died in accident
विज्ञापन
तीसरे युवक का एक्स बठिंडा में उपचार जारी, दोस्त से मिलकर लौट रहे थे तीनों, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गोरीवाला रोड पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों 19 वर्षीय संतोष निवासी गांव गोंडा व 31 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा युवक 20 वर्षीय दुर्गेश निवासी गोंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्गेश को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण एम्स बठिंडा रेफर किया गया है। सोमवार को पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
संतोष और जितेंद्र डबवाली स्थित रिद्धि-सिद्धि बेकरी में काम करते थे जबकि दुर्गेश गांव गोरीवाला की नारंग बेकरी में कार्यरत है। रविवार को संतोष का भाई वासुदेव जो पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में काम करता है छुट्टी के दिन डबवाली आया हुआ था। तीनों युवक अलग-अलग बाइक पर सवार होकर गोरीवाला में अपने दोस्त दुर्गेश से मिलने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात को जब वे डबवाली लौट रहे थे तो रास्ते में जीतू, संतोष और दुर्गेश एक ही बाइक पर सवार थे जबकि वासुदेव दूसरी बाइक पर उनके पीछे आ रहा था। जैसे ही वे गांव मटदादू के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष और जीतू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को उपमंडल नागरिक अस्पताल डबवाली पहुंचाया गया जहां से उसे एम्स बठिंडा रेफर कर दिया गया। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।
सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी शैलेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच अधिकारी सूबे सिंह का कहना है कि मृतक संतोष के भाई वासुदेव के बयान दर्ज कर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed