सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   anand singh uttarakhand sabha pradhan

Sirsa News: आनंद सिंह रावत दोबारा सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
anand singh uttarakhand sabha pradhan
विज्ञापन
उत्तराखंड सभा सिरसा की आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन, आनंद सिंह रावत दोबारा सर्वसम्मति से प्रधान चुने गए
Trending Videos


- सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा में उत्तराखंड सभा की आम सभा का आयोजन सोमवार को उत्तराखंड समाज धर्मशाला में सभा के प्रधान आनंद सिंह रावत की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सभा के लगभग सभी सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान निवर्तमान प्रधान आनंद सिंह रावत को एक बार फिर सर्वसम्मति से वर्ष 2026-28 के लिए प्रधान चुना गया। इसके बाद प्रधान आनंद सिंह रावत ने हाउस की सहमति से अपनी नई टीम की घोषणा की। उन्होंने हरि सिंह भंडारी को मुख्य संरक्षक तथा भोपाल सिंह खत्री को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले सभा के सचिव गणेश रावत ने वर्ष 2024-26 का आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा सदन के सामने प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पिछले दो वर्षों के दौरान किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी भी दी। निवर्तमान प्रधान आनंद सिंह रावत ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का पिछले दो वर्षों में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभा द्वारा दोबारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड समाज की एकता, संस्कृति और सामाजिक हितों के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य किया जाएगा।इस दौरान सम्पूर्ण कार्यकारिणी को सम्मानित भी किया गया।
इसके उपरांत वर्ष 2024-26 की कार्यकारिणी को भंग करते हुए 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। सभा ने वरिष्ठ सदस्य महेश शर्मा, गणेश भुलानी और नरेन्द्र बिष्ट को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। चुनाव अधिकारियों ने सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन कराने का प्रयास किया, जिसमें वे सफल रहे।

यह बने पदाधिकारी
नई कार्यकारिणी में दिनेश शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, बुद्धिचंद रमोला को उपप्रधान, गणेश रावत को सचिव, यशवंत गुसाईं को सह सचिव, कलम सिंह रावत को कोषाध्यक्ष तथा वीरेन्द्र रावत को सर्वसम्मति से उपकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा, यशपाल भुलानी और बलवंत रावत को ऑडिटर तथा ठाकुर सिंह रावत और गोविंद सांवत को सलाहकार चुना गया। प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी विजय रमोला, भगवत सिंह चंद, राजेश जोशी, हरीश बिष्ट और अमित रमोला को सौंपी गई। वहीं, रजत रावत को स्टोर प्रबंधक और आनंद सिंह अधिकारी को प्रेस सचिव बनाया गया। इसके अतिरिक्त, सतीश शर्मा, मोहन लाल शर्मा, बलवीर चौहान, महेश शर्मा, ओमप्रकाश भट्ट, सुरेश बिष्ट, गणेश भुलानी, गोपाल बिष्ट, भूपेन्द्र बिष्ट और रमेश भट्ट को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। बैठक के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed