सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   tubewell electricity time change from today

Sirsa News: डिंग बिजलीघर से चलने वाली ट्यूबवेल लाइनों का समय बदला

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
tubewell electricity time change from today
विज्ञापन
डिंग मंडी। 33 केवी डिंग बिजलीघर से संचालित होने वाली ट्यूबवेल लाइनों का समय 17 मार्च से 19 मार्च 2026 तक के लिए बदल दिया गया है। नए समय के अनुसार अलग-अलग समूहों में आने वाले गांवों की ट्यूबवेल लाइनों को निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
Trending Videos

विभाग की ओर से जारी किए गए नये टाइमटेबल के अनुसार ग्रुप-ए में डिंग फर्स्ट, डिंग सेकेंड, ग्रामीण और मोचीवाली क्षेत्र शामिल हैं। इन लाइनों को रात 9:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक डबल सप्लाई दी जाएगी। वहीं, ग्रुप-बी में थेड़ी फर्स्ट, थेड़ी सेकेंड, जोधका, बोदीवाली और कुकड़ थाना क्षेत्र की ट्यूबवेल लाइनें शामिल हैं। इन लाइनों को सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से किसानों और उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय के अनुसार ही अपने ट्यूबवेल का उपयोग करें ताकि बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed