सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 arrested in blackmailing

Sirsa News: सेवानिवृत्त जेई से ब्लैकमेल कर 20 लाख हड़पने वाले गिरोह का भंडाफोड़

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 20 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
3 arrested in blackmailing
सिरसा: पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। बिजली निगम से सेवानिवृत्त जेई का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके 20 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूजा निवासी गांव धांगड़ जिला फतेहाबाद, राजेश कुमार निवासी गांव डाटा जिला हांसी व दलबीर निवासी गांव बाजेकां जिला सिरसा का रहने वाला है। वहीं, इस गिरोह की सरगना सुमन निवासी फतेहाबाद व सुरेश निवासी गांव बाजेकां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि शिव कुमार निवासी महावीर कॉलोनी सिरसा ने 22 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में शिव कुमार ने बताया था कि वह बिजली निगम से सेवानिवृत्त जेई है। 9 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे पूजा नाम की महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि आपका परिचित राजेश कुमार पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव डाटा जिला हिसार उनके पास है। वह आपसे मिलना चाहता है। पूजा ने उसे सुर्खाब चौक पर आने के लिए कहा। वह सुर्खाब चौक पहुंचा तो महिला ने फोन कर बताया कि वे ऑटो मार्केट में हैं। वहां पहुंचने पर पूजा उसके स्कूटर पर बैठ गई और पास के मकान में ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां दूसरी महिला पहले से मौजूद थी। दोनों ने पीड़ित को कमरे में बैठाया और कहा कि राजेश थोड़ी देर में आ जाएगा, पहले मस्ती कर लेते हैं। महिलाओं ने पीड़ित के कपड़े उतरवाए, कमरा बंद किया। तभी एक युवक आया और अश्लील वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बाद में दो अन्य युवक आ गए उन्होंने मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उन्होंने उससे 20 लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर वीडियो बेटी को भेजने की धमकी दी।
फ्लाईओवर के नीचे उसे अगवा कर लिया था : पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने 10 नवंबर 2025 को फ्लाईओवर के नीचे उसे अगवा कर लिया। आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड छीनकर 25 हजार रुपये निकलवाए। इसके बाद उसके प्लॉट आदि के कागजात जबरन छीन लिए। आरोपियों ने प्लाट को सरकारी रेट पर बेच कर 16 लाख 61 हजार रुपये की जबरन वसूली की। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे।
कई लोगों को ब्लैकमेल कर चुका है गिरोह : एक अन्य मामले में आरोपी पूजा, राजेश कुमार व दलबीर सिरसा जेल में बंद हैं। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट हासिल कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

सिरसा: पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी।

सिरसा: पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed