सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Man died in road accident at Sirsa

Sirsa: घनी धुंध का कहर, स्कूल बस और पिकअप में हुई टक्कर; ड्राइवर की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के सिरसा में घनी धुंध में एक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक बस और पिकअप की टक्कर में पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई। 

Man died in road accident at Sirsa
बस और पिकअप की टक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कालांवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा पेश आया। त्रिलोकवाला रोड पर एक स्कूल बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। स्कूल बस में उस समय करीब 30 बच्चे सवार थे, जो स्कूल जा रहे थे। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हालांकि कुछ बच्चों को हल्की चोटें आने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक व घायल की पहचान फतेहाबाद जिले के हम्जापुर गांव के रहने वाले के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घनी धुंध बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed