{"_id":"69dbe305253520632a0623da","slug":"450-crore-allotted-for-chautala-sub-yard-sirsa-news-c-128-1-sir1002-156474-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चौटाला सबयार्ड का किया जाएगा कायाकल्प, दो नए प्लेटफार्म बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चौटाला सबयार्ड का किया जाएगा कायाकल्प, दो नए प्लेटफार्म बनेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
गांव चौटाला में स्थित सब यार्ड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव चौटाला स्थित सबयार्ड में जल्द विकास कार्य शुरू होगा। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड की ओर से 4 करोड़ 50 लाख 49 हजार 796 रुपये की लागत से इस सबयार्ड का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। इसे 27 अप्रैल को खोला जाएगा। इसके बाद मई में संबंधित एजेंसी को कार्य का आवंटन कर दिया जाएगा।
मार्केटिंग बोर्ड के जेई राकेश कुमार ने बताया कि करीब 76 कनाल क्षेत्रफल में विकसित होने वाले इस सबयार्ड में प्लेटफॉर्म, दुकानें, सर्विस रोड, शेड, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल सुविधा सहित सभी आधुनिक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे किसानों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में यहां केवल एक प्लेटफॉर्म और एक सर्विस लाइन ही बनी हुई है लेकिन नए प्रोजेक्ट के तहत यार्ड का व्यापक विस्तार किया जाएगा।
योजना के अनुसार, यहां दो नए प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। इनमें एक का आकार 140 गुणा 300 तथा दूसरे का आकार 100 गुणा 20 होगा। इसके अलावा, दुकानों के सामने तीन निजी प्लेटफॉर्म भी तैयार किए जाएंगे तथा पहले से बने दो प्लेटफॉर्मों का नवीनीकरण किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत यार्ड परिसर में सर्विस रोड, टॉयलेट ब्लॉक, इंटरनल सड़कें, वाटर सप्लाई लाइन, सीवरेज लाइन, स्टॉर्म वाटर लाइन, क्लर्टिन टैंक, तीन तरफ चहारदीवारी, फ्रंट बाउंड्री ग्रिल और दो मुख्य गेट भी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही 12 बेड का शेड भी बनाया जाएगा। इसका निर्माण फिलहाल फाउंडेशन स्तर तक किया जाएगा।
सब यार्ड में बनाई जाएंगी दुकानें : अधिकारियों ने बताया कि सबयार्ड में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 44 दुकानों का निर्माण भी प्रस्तावित है। इनमें 20×50 आकार की 27 दुकानें, 15×37 आकार की 8 दुकानें तथा 12×27 आकार की 9 दुकानें शामिल होंगी। दुकानें बनने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
Trending Videos