फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   7 aanganbadi centers will reform

Sirsa News: सात आंगनबाड़ी केंद्रों का 44 लाख रुपये से होगा कायाकल्प

Sun, 26 Jul 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 26 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
7 aanganbadi centers will reform
आंगनवाड़ी केंद्र फ़ाइल फोटो
लंबे इंतजार के बाद ग्रामीणों की मांग पूरी, जिला परिषद करवाएगा मरम्मत कार्य
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के सात आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों की स्थिति में जल्द सुधार होगा। ग्रामीण क्षेत्रों से लंबे समय से इन केंद्रों के जीर्णोद्धार की मांग उठ रही थी। जिला परिषद भवनों की मरम्मत और सुधार कार्य करवाएगा। इस कार्य पर कुल लगभग 44 लाख रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है।
प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर करीब पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्तावित कार्यों में भवनों की मरम्मत, रंग-रोगन और आवश्यक निर्माण कार्य शामिल हैं। सुविधाओं में सुधार और परिसर को व्यवस्थित करने जैसे कार्य भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन प्रयासों से बच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सकेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य जांच का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी सहायक होते हैं। ऐसे में इन केंद्रों के भवनों का बेहतर होना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक माना जा रहा है।

किन आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा कार्य
इस जीर्णोद्धार अभियान में सात आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं। गांव अहमदपुर आंगनबाड़ी केंद्र व अन्य कार्यों पर 19,27,027 रुपये खर्च होंगे। ओढ़ां ब्लॉक के गांव असीर में 4,97,236 रुपये का कार्य प्रस्तावित है। रानियां क्षेत्र के दया सिंह थेहड़ में 3,48,984 रुपये खर्च किए जाएंगे। ओढ़ा ब्लॉक के गांव माखा और देसू मलकाना में क्रमशः 3,36,332 रुपये और 4,99,085 रुपये का जीर्णोद्धार होगा। चोपटा क्षेत्र के गांव गोसाइयाना और ढुकड़ा में भी क्रमशः 4,44,588 रुपये और 3,55,558 रुपये के कार्य होंगे।
बच्चों को मिलेगा बेहतर माहौल
ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से इन केंद्रों के भवनों की मरम्मत और सुविधाओं के विस्तार की मांग की जा रही थी। वे बच्चों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाना चाहते थे। कई आंगनबाड़ी केंद्रों में भवनों की खराब स्थिति के कारण बच्चों और कार्यकर्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद इन केंद्रों में बच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सकेगा।


जिला परिषद करवाएगा मरम्मत कार्य
जिला परिषद की ओर से भवनों की मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे। जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता योगेश कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात आंगनबाड़ी और प्ले स्कूलों की मरम्मत करवाई जाएगी। यहां आवश्यक और महत्वपूर्ण कार्य करवाए जाएंगे जिससे बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित हो सकें। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed