{"_id":"6a665a49becedbc53f023835","slug":"upanjot-harmeet-won-medal-sirsa-news-c-128-1-svns1027-162092-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा के युपंजोत और हरमीत ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा के युपंजोत और हरमीत ने जीते पदक
Mon, 27 Jul 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। स्विमिंग प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करते हुए तैराक। संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। एमएसजी भारतीय खेल गांव में आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 बालक वर्ग स्विमिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को भी तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेजबान सिरसा के तैराक युपंजोत और हरमीत सिंह ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक आदर्शदीप सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन की राह दिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि नशे के खतरे से युवाओं को बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम खेल ही हैं। एमएसजी भारतीय खेल गांव में उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आधुनिक खेल परिसर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
सिरसा के खिलाड़ियों ने दिलाया गर्व : अंडर-17 वर्ग की 400 मीटर मेडले स्पर्धा में पानीपत के देवेश खरब ने स्वर्ण, सिरसा के युपंजोत ने रजत तथा रायपुर (सोनीपत) के दक्ष ने कांस्य पदक जीता।
वहीं, अंडर-19 वर्ग की 400 मीटर मेडले में फरीदाबाद के दर्श सिंह पहले, पानीपत के अरमान राठी दूसरे और शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सिरसा के हरमीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
पहली बार इलेक्ट्रॉनिक टच पैड्स का इस्तेमाल सीबीएसई की ऑब्जर्वर प्रो. डॉ. गार्गी ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि नॉर्थ जोन स्विमिंग प्रतियोगिता में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक टच पैड्स का उपयोग किया जा रहा है। इससे परिणाम पूरी तरह सटीक और पारदर्शी मिल रहे हैं।
शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थानों के प्रशासक चरणजीत सिंह इन्सां और स्पोर्ट्स हेड कोच डॉ. नवजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि दूसरे दिन 400 मीटर मेडले, 50 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 100 मीटर बैक स्ट्रोक सहित कई स्पर्धाओं के मुकाबले आयोजित किए गए।
इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के सीनियर वाइस चेयरमैन डॉ. पीआर नैन, सेवानिवृत्त कर्नल नरेंद्र पाल सिंह तूर, डॉ. शीला पूनिया इन्सां, राकेश धवन इन्सां, डॉ. दिलावर सिंह, अजय धमीजा इन्सां आदि मौजूद रहे।
तैराकी प्रतियोगिता का परिणाम : अंडर-11 आयु वर्ग के 50 मीटर बैक स्ट्रोक में चंडीगढ़ के गुरुकुल स्कूल के रणवीर सिंह पहले, गुरुग्राम के दिल्ली पब्लिक स्कूल के मिरांश शर्मा दूसरे और गुरुग्राम के जीडी गोयन्का स्कूल के विराज डागर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 आयु वर्ग 50 मीटर बैक स्ट्रोक में रायपुर सोनीपत के अनाव मलिक प्रथम, फरीदाबाद के आरेज़ आसिफ द्वितीय और फरीदाबाद के ही रुद्रा शांडिलया तृतीय रहे।
अंडर-17 आयु वर्ग 50 मीटर बैक स्ट्रोक में लुधियाना के ओजस सूंड पहले, बहादुरगढ़ से रोहित लाठर ने दूसरा और हिसार के नैतिक सिहाग ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अंडर-19 आयु वर्ग 50 मीटर बैक स्ट्रोक में सोनीपत के अयान वीर, झज्जर के तुषार और गुरुग्राम के सौभाग्य कश्यप स्टाइल अंदर क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-14 आयु वर्ग 100 मीटर बटरफ्लाई में रायपुर सोनीपत के अनाव मलिक पहले, फरीदाबाद के गुरसेहज सिंह दूसरे और फरीदाबाद के ही उज्ज्वल यादव तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 आयु वर्ग 100 मीटर बटरफ्लाई में रोहतक के आदिश अहलावत प्रथम, बहादुरगढ़ के दिव्यांशु गुलिया द्वितीय और सिरसा के युपंजोत तृतीय स्थान पर रहे।