फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   pipeline route chnaged

Sirsa News: विवादित पाइपलाइन का बदला रूट, मैनहोल हटाकर नीचे से निकाली लाइन

Mon, 27 Jul 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 27 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
pipeline route chnaged
ऐलनाबाद। खबर के बाद चैंबर के निर्माणणें किया गया सुधार। संस्था।
खबर का असर वार्डवासियों की आपत्ति के बाद विभाग ने लिया सुधारात्मक कदम, गुणवत्ता की भी उठाई मांग
विज्ञापन

फोटो -- 22,23,24
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। तलवाड़ा रोड से हनुमानगढ़ रोड मिनी बाईपास तक बिछाई जा रही भूमिगत पेयजल पाइपलाइन का रूट बदल दिया गया है। यह बदलाव संवाद न्यूज एजेंसी की अमर उजाला में प्रकाशित खबर और वार्डवासियों की आपत्ति के बाद हुआ है। विभाग ने विवादित स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य को रोककर यह सुधारात्मक कदम उठाया।
पहले पाइपलाइन को सीधे मैनहोल के अंदर से निकाला जा रहा था। इस पर वार्डवासियों ने तकनीकी आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद विभाग ने मौके पर बने मैनहोल को हटा दिया। पाइपलाइन को मैनहोल के नीचे से घुमाव देकर निकालने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने विभाग के इस कदम को सकारात्मक बताया है। उनका कहना है कि इससे संभावित तकनीकी समस्या दूर हो गई है। वार्डवासियों ने निर्माण कार्य में सुधार के साथ-साथ गुणवत्ता मानकों का भी पूरा ध्यान रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पाइपलाइन दबाते समय उसके ऊपर और आसपास केवल रेतीली मिट्टी का प्रयोग करने पर जोर दिया। पाइपलाइन के पास पत्थर, ईंटों का मलबा या अन्य कठोर सामग्री डालने से भविष्य में पाइप क्षतिग्रस्त होने और लीकेज की संभावना बनी रहती है।

नए सीवर मैनहोल की मांग
इस अवसर पर सुरेंद्र मौर्य, अमर सिंह पवार, बंसी खींची, भानीराम सोढ़ी, नानकराम जुलावा और देवीलाल सहित अन्य वार्डवासियों ने क्षेत्र में एक नए सीवर मैनहोल के निर्माण की मांग भी उठाई। वार्डवासियों ने बताया कि यहां सीवर मैनहोल बनाने की मांग पहले भी की जा चुकी है लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।


सीवर मैनहोल के लाभ
वार्डवासियों का कहना है कि आवश्यकतानुसार नया सीवर मैनहोल बन जाए तो आसपास के घरों की सीवर लाइनें सीधे उससे जोड़ी जा सकेंगी। इससे लंबी दूरी तक सीवर पाइपलाइन बिछाने की जरूरत कम होगी। बार-बार सड़क की खोदाई से राहत मिलेगी और भविष्य में लीकेज जैसी समस्याओं को भी काफी हद तक रोका जा सकेगा। लोगों ने विभाग से पेयजल पाइपलाइन निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों और गुणवत्ता का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने की मांग की।







0 / 25,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed