फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   damsel body found

Sirsa News: भूना क्षेत्र से लापता युवती का शव कुतियाना माइनर में मिला

Mon, 27 Jul 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 27 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
damsel body found
कुतियाना माइनर नहर में शनिवार को मिला शव
विज्ञापन

फोटो --- 25
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। गांव माखोसरानी के पास कुतियाना माइनर नहर से शनिवार को एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।
पुलिस जांच के दौरान मृतका की पहचान सौम्या (निवासी गांव बेजलपुर, थाना भूना क्षेत्र) के रूप में हुई। सौम्या 24 जुलाई को घर से निकली थी लेकिन नहीं लौटी। इसके बाद उसके पिता सुभाष चंद्र निवासी बेजलपुर ने भूना थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

शनिवार को गांव माखोसरानी के पास कुतियाना माइनर में एक युवती का शव तिरता दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस के हवलदार जगदीश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सिरसा नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवलदार जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की आगामी कार्रवाई संबंधित थाना भूना पुलिस की ओर से की जाएगी। शव मिलने के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed