सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A new western disturbance will be active tonight, with the possibility of hail along with rain for 4 days

Sirsa News: आज रात सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 4 दिन तक बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A new western disturbance will be active tonight, with the possibility of hail along with rain for 4 days
विज्ञापन
हिसार। सोमवार रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 9 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश व तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना रहेगी। भारतीय मौसम विभाग ने इस संबंध में 6 को येलो और 7 व 8 अप्रैल को ऑरेज अलर्ट जारी किया है।
Trending Videos

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सोमवार रात को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसे अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से पूरी नमी मिलेगी जिससे गरज-चमक के बादलों का निर्माण होगा। इसके प्रभाव से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम में एक बार फिर से बदलाव की सम्भावना बन रही है। विक्षोभ के असर से 6 अप्रैल शाम से ही बादल छाने शुरू हो जाएंगे। इसके बाद रात को और 7 व 8 अप्रैल के दौरान तेज गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। 9 अप्रैल को विक्षोभ का असर प्रदेश के उत्तरी जिलों पर ही रहेगा। इसके बाद 10 अप्रैल को दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। इस विक्षोभ का ज्यादा असर 7 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed