{"_id":"69d2b9a2a34c4d1c4108d67f","slug":"theft-in-house-sirsa-news-c-128-1-svns1027-156073-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: घर में सेंध लगाकर जेवरात-नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: घर में सेंध लगाकर जेवरात-नकदी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनबाद। ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव भुरटवाला में एक घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी का मामला सामने आया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भुरटवाला निवासी मेनपाल ने बताया कि दो अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ दोपहर दो बजे अपने एक रिश्तेदार के घर गांव रंधावा गया था। उसके माता-पिता और छोटे भाई जय सिंह के घर पर थे। घर पर ताला लगा हुआ था। तीन अप्रैल की रात आठ बजे वह घर लौटे और मुख्य गेट खोलकर अपने कमरे में सो गए।
शनिवार को सुबह 10 बजे जब वह स्टोर में कोई सामान लेने के लिए गए तो देखे कि संदूक की कुंडी टूटी थी। संदूक में रखे 10 ग्राम सोने व चांदी के जेवरात और दो लाख रुपये की नकदी गायब थी।
पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उसने अपने माता-पिता से बात की और आसपास पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos