{"_id":"69d55fa58043f529b40aea73","slug":"theft-in-house-sirsa-news-c-128-1-sir1010-156200-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बंद पड़े मकान से 5 तोला सोना, 40 तोला चांदी, 60 हजार नकदी सहित अन्य सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बंद पड़े मकान से 5 तोला सोना, 40 तोला चांदी, 60 हजार नकदी सहित अन्य सामान चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से लिए सैंपल, पुलिस चोर की तलाश में जुटी
फोटो-- 29
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव ओटू से सुलतानपुरिया रोड पर बंद पड़े एक मकान में चोरों ने सेंधमारी की। चोर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, गैस सिलिंडर के साथ पीतल व तांबे के बर्तन चुराकर ले गए। मकान मालिक ने डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर चोरों को पकड़ने के लिए साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि वह पांच दिनों से अपने परिवार के साथ जयपुर में अपने रिश्तेदारों के पास गया हुआ था। सोमवार को जब वह घर लौटा तो घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाया हुआ था लेकिन अंदर के मकान का ताला टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा हुआ था।
मुकेश ने बताया कि जब उसने अलमारी देखी तो उसमें रखा 5 तोला सोना, 40 तोला चांदी, 60 हजार रुपये की नकदी, दो सिलिंडर और पीतल व तांबे के बर्तन गायब थे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।
रानियां थाना प्रभारी गुरनमिंदर सिंह ने बताया कि मकान मालिक मुकेश कुमार के बयान के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया जिसने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट के सैंपल लिए हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos
फोटो