{"_id":"69d560ca5207860c23055500","slug":"4-athelete-won-medals-sirsa-news-c-128-1-sir1002-156199-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के 4 एथलीटों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के 4 एथलीटों ने जीते पदक
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। 15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के 4 एथलीट ने पदक जीते हैं। स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान के निर्देशन में किया गया।
सत्यवीर धनखड़ मीडिया प्रभारी खेल ने बताया कि 15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 4 से 5 अप्रैल तक 2 दिवसीय आयोजन करण स्टेडियम करनाल में किया गया। इस चैंपियनशिप में समस्त हरियाणा राज्य के जिलों के लड़का एवं लड़की एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सिरसा जिले के एथलीटों ने हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक एवं 1 कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक जीते। प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप करण स्टेडियम करनाल में सिरसा जिले के हरमन ने 3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट में स्वर्ण पदक और गायत्री ने रजत पदक जीता और देवेंद्र कौर ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं हाई जंप इवेंट में जीविका ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
पदक विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
Trending Videos