सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   commercial supply cylinder increased

Sirsa News: कॉमर्शियल गैस उपभोक्ताओं की आपूर्ति 30 से बढ़कर 50% हुई

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 06 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
commercial supply cylinder increased
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। लंबे समय से गैस आपूर्ति की कमी से जूझ रहे कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। कारोबार पर पड़ रहे असर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब तक 30 प्रतिशत मिल रही सप्लाई बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। इससे होटल, ढाबा और उद्योग से जुड़े उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।
डीएफएससी हरवीर सिंह के अनुसार अतिरिक्त आवंटन में प्राथमिकता रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल, औद्योगिक कैंटीन, फूड प्रोसेसिंग इकाइयों, डेयरी, सरकारी व स्थानीय निकायों द्वारा संचालित सब्सिडी कैंटीन और कम्युनिटी किचन को दी जाएगी। प्रवासी श्रमिकों के लिए 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलिंडर की व्यवस्था की गई है।19 किलोग्राम के सिलिंडर व्यावसायिक उपयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण जरूरी, तभी मिलेगा लाभ : सरकार ने सभी वाणिज्यिक और औद्योगिक एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए संबंधित तेल विपणन कंपनियों के साथ पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। साथ ही उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र की गैस एजेंसी के माध्यम से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के लिए भी आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed