सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accident in Sirsa Uncontrolled car falls into canal villagers rescue all six occupants safely

सिरसा में हादसा टला: नहर में गिरी अनियंत्रित कार, ग्रामीणों ने सभी छह सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला

संवाद न्यूज एजेंसी, चोपटा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 08:40 AM IST
विज्ञापन
सार

फतेहाबाद जिले के हिंजारावा गांव के रहने वाले लोग एक कार में कैरावाली की तरफ से नाथुसरी चोपटा की तरफ जा रहे थे। माखोसरानी के पास संतुलन बिगड़ने से कार नोहर फिडर नहर में गिर गई। कार के गिरते ही कोहराम मच गया।

Accident in Sirsa Uncontrolled car falls into canal villagers rescue all six occupants safely
कार सवारों को बचाते ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में गांव माखोसरानी के पास से गुजरती नोहर फिडर में एक कार गिर गई। बताया जाता है कि कार में तीन महिलाओं, दो बच्चों सहित 6 लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने सभी को बचा लिया। कार सवारों को पानी से बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस से नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले के हिंजारावा गांव के रहने वाले लोग एक कार में कैरावाली की तरफ से नाथुसरी चोपटा की तरफ जा रहे थे। माखोसरानी के पास संतुलन बिगड़ने से कार नोहर फिडर नहर में गिर गई। कार के गिरते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान डॉक्टर राजेश कुमार सिद्धू अपनी बाइक पर वहां से गुजर रहे थे। बिलखते महिलाओं व बच्चों को देखते ही उन्होंने आसपास में बचाने के लिए आवाज लगनी शुरू कर दी। तभी ग्रामीण रमेश कुमार भाकर, प्रमोद कासनिया और प्रदीप कासनियां घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए तीन महिलाओं, दो बच्चे और कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

कार में 58 साल मक्खन सिंह पुत्र गंगाराम हिंजरावा खुर्द फतेहाबाद, चार वर्षीय अवेक कुमार पुत्र भजन लाल, दो वर्षीय आर्यन पुत्र भजनलाल, 60 वर्षीय तारो पत्नी सरदारना राम, 62 वर्षीय जीतो बाई पत्नी मक्खन लाल और 24 वर्षीय सुनीता पत्नी भजनलाल सवार थे। सभी सही सलामत पानी से बाहर निकाल लिए गए।


ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। ग्रामीणों का कहना है कि राजेश सिद्धू की बदौलत छह जिंदगियों को बचाया गया।  ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी और एंबुलेंस की सहायता से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। 

राजेश सिद्धू ने कहा कि उन्हें तो इन जिंदगियों को बचाने के लिए उस टाइम भगवान ने भेजा था। उन्होंने बताया कि उन्हें घटना का पता चलते ही ग्रामीणों को जोर-जोर से आवाज लगाई। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed