{"_id":"69f7ad588e33f3c89906d16f","slug":"accident-of-tehsildar-and-nayab-tehsildar-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157839-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तहसीलदार व नायब तहसीलदार की गाड़ी दूसरी गाड़ी से भिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तहसीलदार व नायब तहसीलदार की गाड़ी दूसरी गाड़ी से भिड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 04 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
= एक का हाथ टूटा तो दूसरे के पैर में आया फ्रैक्चर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भावदीन टोल के पास हाईवे के चल रहे मरम्मत कार्य के चलते डबवाली के नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र और नाथूसरी चोपटा के तहसीलदार अजय कुमार की गाड़ी दूसरी गाड़ी से टकरा गई। वे निजी गाड़ी में कुरुक्षेत्र जा रहे थे। देर शाम हुए हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें पुलिस की मदद से हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दोनों अधिकारी गाड़ी लेकर कुरुक्षेत्र जा रहे थे। इस दौरान सड़क निर्माण कार्य के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तहसीलदार अजय कुमार के पैर गाड़ी में फंस गए। लोगों ने बड़ी मुश्किल से उनके पैर को बाहर निकाला। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। वहीं, नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र के हाथ में फ्रैक्चर आया है।
आसपास के लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। तुरंत प्रभाव से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सिरसा के बजाय सीधे हिसार ले गई। जहां पर निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं, अब तक इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में जैसे ही शिकायत आएगी प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाएगी।
Trending Videos