सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   drains not made properly

Sirsa News: एनएचएआई के बरसाती नालों में खामियां दोनों ओर धंस रहीं सड़कें, हादसों का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 04 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
drains not made properly
 टूटे हुए बरसाती नाले, जिनमें से निकला हुआ सरिया। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूजएजेंसी
Trending Videos

सिरसा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से पिछले आठ माह से बरसाती नालों की मरम्मत का कार्य जारी है। एजेंसी को पांच करोड़ रुपये में यह टेंडर दिया गया है। इस टेंडर में बड़े स्तर पर एजेंसी ने लापरवाही बरती है। यही लापरवाही बारिश के दिनों में हादसों का कारण बन सकती है। कारण यह कि बरसाती नाले को इतनी लापरवाही से बनाया गया है कि अप्रैल माह में हुई बारिश से ही सड़क बरसाती नालों के पास से धंसने लगी है।
पुराने बरसाती नाले को तोड़ा नहीं गया है। जगह-जगह से वह खुला पड़ा है। सरिया निकली है। इससे कभी भी वाहन चालक हादसों के शिकार हो सकते हैं। अहम बात यह है कि नेशनल हाईवे से शहर को जोड़ने वाले मुख्य मोड़ पर यह बरसाती नाला बना हुआ है। बरसाती नालों को दुरुस्त करवाने और बेहतर तरीके से बनाने के लिए दो बार दिशा की बैठक में सांसद कुमारी सैलजा अधिकारियों को आदेश दे चुकी हैं। उसके बाद भी शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले इस बरसाती नाले के हालात बदतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसाती नाले के साथ-साथ लोगों ने मलबा डालकर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, गलत दिशा में लोग अतिक्रमण करने के साथ निर्माण कार्य भी शुरू कर चुके हैं। इसको लेकर डीटीपी विभाग से भूमि उपयोग परिवर्तन (चेंज ऑफ लैंड यूज) लेना अनिवार्य होता है।
कुछ लोगों ने खेतों से सीधा मुख्य रोड का रास्ता बना लिया है। इसके गलत दिशा में होने के कारण रात में हादसों का डर रहता है। इस कारण बरसाती नालों की स्थिति खराब हो गई है। बरसाती पानी सड़क पर जमा होने से सड़क जगह-जगह से टूट गई है। टूटे सड़क के हिस्से को आजतक नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed