{"_id":"69f8397ef038920c790bc303","slug":"video-lifting-started-at-the-procurement-centers-since-morning-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा: सुबह से ही खरीद केंद्रों पर उठान हुआ शुरू, जेसीबी से लेबर तक काम में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: सुबह से ही खरीद केंद्रों पर उठान हुआ शुरू, जेसीबी से लेबर तक काम में जुटी
जिले में रविवार रात को तेज आंधी के साथ बारिश आई। बारिश के कारण जिले भर के खुले में बनाए गए खरीद केंद्रों पर बारिश का असर देखने को मिला। हालांकि तिरपाल की व्यवस्था आढ़तियों की ओर से पहले से की गई थी। मगर, इन खरीद केंद्रों पर 2.86 हजार एमटी बिना उठान का गेहूं पड़ा था। इतना ही नहीं, 1 लाख 20 हजार एमटी बिना खरीद का गेहूं भी बड़े स्तर पर इन सेंटरों में पड़ा है।
बारिश के बाद सुबह कोई जेसीबी से लेकर लेबर तक गेहूं को फैलाने और उसे सुखाने में लगी नजर आई। वहीं, कई दिनों से लापरवाही से पड़ी गेहूं को इक्ट्ठा कर प्लास्टिक बैग में भरवाने का काम तेजी से जारी रहा। मंड़ियों में सुबह से ही लेबर ट्रकों में माल भरते हुए नजर आई। अहम बात रही कि रविवार को बड़े स्तर पर उठान जरूरी हुआ था, लेकिन ट्रक अनलोड नहीं हुए। इस कारण सिरसा जेल से लेकर जेसीडी कॉलेज तक धर्मकांटों पर ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई नजर आई, ताकि ट्रकों को अनलोड करवाया जा सके। इसके साथ साथ ऐलनाबाद व चोपटा क्षेत्र में पेड़ गिरने व खंबे गिरने के कारण बिजली सप्लाई बाधित रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।