{"_id":"697a53d4ec5de93c200c3d29","slug":"adc-meeting-to-prevent-road-aacident-sirsa-news-c-128-1-svns1027-152047-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए खामियों का विश्लेषण जरूरी : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए खामियों का विश्लेषण जरूरी : एडीसी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अवैध कटों को लेकर तीन विभागों की संयुक्त टीम देगी रिपोर्ट
फोटो-- - 10
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सड़क दुर्घटनाओं के बाद संबंधित एजेंसियों की ओर से सड़कों की तकनीकी खामियों का गहन विश्लेषण किया जाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। ये निर्देश बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने जिला सड़क सुरक्षा कमेटी एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा के साथ-साथ उनके स्थायी समाधान पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने जोगेवाला टोल टैक्स, भारतमाला हाईवे पर सीमेंट कंक्रीट के पत्थर से बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में लापरवाही तय कर जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डबवाली–कालांवाली रोड पर जलालआना कट के पास सड़क किनारे पेड़ों की छंटाई करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं, ओढ़ां बस स्टैंड के बाहर क्षतिग्रस्त सड़क को 15 दिनों के भीतर ठीक करने को कहा गया।
डबवाली से मलोट रोड पर नेशनल हाईवे की खराब स्थिति को लेकर नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी। इसके अलावा, अनाज मंडी, ओढ़ां रोड तथा कालांवाली क्षेत्र में सड़क पर पैचवर्क कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बाजेकां के समीप सड़क के साथ बनी पुलिया की मरम्मत तथा रंधावा व गुडियाखेड़ा में पुलिया सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही इन क्षेत्रों में यातायात संकेतक लगाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में आरटीए संजय बिश्नोई, एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार, डीएसपी संजीव कुमार, जिला वन अधिकारी सतीश कुमार, रोडवेज महाप्रबंधक अनीत कुमार, बिजली निगम के एक्सईएन धीरज कुमार, मार्केटिंग बोर्ड के एक्सईएन तरुण कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ. संदीप सिंह, नगर परिषद सिरसा की कार्यकारी अधिकारी सुमनलता आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
अवैध कटों की रिपोर्ट दे विभाग
शहर में अवैध कटों की शिकायतों पर अतिरिक्त उपायुक्त ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी , ट्रैफिक व पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने और गलत ढंग से बने अवैध कट हटाने के निर्देश दिए। गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम, डबवाली के समीप बार-बार हो रही दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए इस क्षेत्र को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित करने, चेतावनी बोर्ड लगाने, गति नियंत्रण संकेतक, स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग, कट-आई और रंबल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए गए।
स्कूल बसों की नियमित जांच की जाए
सुखचैन गांव के समीप रोड़ी रोड पर भी दुर्घटना संभावित क्षेत्र में ट्रैफिक चेतावनी बोर्ड, रंबल स्ट्रिप और कट-आई लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।
Trending Videos
फोटो