फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ambedkar chauk will we reformed

Sirsa News: आंबेडकर चौक का 40 लाख रुपये से होगा कायाकल्प

Thu, 13 Aug 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 13 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
ambedkar chauk will we reformed
सिरसा। आंबेडकर चौक के सुंदरीकरण ककेकाम को शुरू करवाते हुए चेयरमैन वीरशांति स्वरूप व अन्य पार्षद
ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए गए
विज्ञापन

फोटो -- 35
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आंबेडकर चौक के नवीनीकरण और सुंदरीकरण का कार्य का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस कार्य पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके तहत चौक का व्यापक स्तर पर कायाकल्प किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्षदों ने विकास कार्य में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की गई। उनसे कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर निगरानी रखने को कहा गया।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य आंबेडकर चौक का बेहतर ढंग से नवीनीकरण करना है। ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि आंबेडकर चौक का नवीनीकरण शहर के सुंदरीकरण के लिए महत्वपूर्ण है। यह आमजन के लिए बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराएगा।

कार्य के शुभारंभ के दौरान पार्षद सुमन शर्मा, पार्षद सनप्रीत सोढ़ी और पार्षद रमेश मेहता उपस्थित रहे। पार्षद प्रतिनिधि सुनील और अजय भट्टी भी मौजूद थे। ठेकेदार यश झूथरा सहित अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed